उत्तरप्रदेश क्राइम अपडेट

samir khan
569 views
1 days ago
गिरिडीह। जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के समीप से दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता कर दी, उन्होंने बताया कि चरकमारा के निवासी मोहन दास के भाई धर्मवीर कुमार दास तथा तेजो रविदास के पुत्र नीतिश कुमार दास को कुछ अपराधियों ने अगवा कर लिया था और उन्हें छोड़ने के एवज में फिरौती की माँग की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने इसके गंभीर स्वरूप को देखते हुए उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह गाँव स्थित उसरी नदी के श्मशान घाट के पास छापेमारी की। कार्रवाई में दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह के निवासी दो अभियुक्त मोहम्मद रिजवान अंसारी और मोहम्मद अफसर अंसारी को गिरफ्तार किया है। गांडेय थाना कांड संख्या 45/26, दिनांक 13 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 127(2), 140(1) एवं 3(5) के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी रखी जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, जेएसए कंपनी #🔴 क्राइम अपडेट का नीला ई-रिक्शा संख्या JH 11 AM 8684 तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद सबूतों को कब्जे में लेकर उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।
Z̺͆u̺͆b̺͆a̺͆i̺͆r̺͆ A̺͆h̺͆m̺͆a̺͆d̺͆
613 views
2 days ago
AI indicator
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव रामपुर पहुंचे. यहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शिवपाल यादव ने जिला कारागार पहुंचकर पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताना है और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है. अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी. #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट
🚩 ॐ बुद्धाय नमो नमः 🚩
531 views
6 days ago
सपा सरकार के दौर में युवाओं के नाम पर योजनाएं तो खूब बनीं, लेकिन उन्हें जमीन पर उतारने की न सही नीति थी, न ही नीयत। आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश AI, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, ड्रोन और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसी नई तकनीकों का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🙏🏻हनुमान जी के भजन #🇮🇳 देशभक्ति #🎤 आज के दिन का इतिहास #🌷भाजपा 🟠