गया जी

B.K Pathak Press Reporter
635 views
8 days ago
पूर्व थानाध्यक्ष को पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ससम्मान किया विदाई। गुरारू - शुक्रवार को देर शाम पूर्व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारी मन से भावभीनी विदाई किया। इस मौके पर उन्हें मिठाई खिलाते हुए अंगवस्त्र एवं फुल मालाओं से लाद दिया गया। अखिलेश कुमार ने भावुक होते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भूल-चूक के लिए क्षमा मांगा। इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, एस आई अवधेश पासवान, एस आई ओमप्रकाश सिंह, सुनिल सिंह, ए एस आई अरूण कुमार सिंह, राजनिति राय, इजहार अहमद,सुहैल खान, तिवारी जी, अनिल कुमार, विनोद यादव, सहित महिला एवं पुरुष सिपाहियों एवं चौकिदारगण उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों ने कहा कि अखिलेश कुमार पर पब्लिक द्वारा जो भी आरोप लगाया जाए परन्तु थाना कर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रहा है एवं पुलिसिंग में कोताही नहीं किया गया है। #गया_की_खबरें
B.K Pathak Press Reporter
571 views
14 days ago
अषाढ़ी पूजा की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित। गुरारू - शनिवार को बाजार स्थित पौराणिक देवी मंदीर में अषाढ़ी पूजा की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में पुड़ी, शब्जी और खीर का प्रसाद श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। इस संबंध में राजेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी, सुनिल श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, सोनू प्रसाद सोनी उर्फ अध्यक्ष जी, नागराज गुप्ता, मोहन चौधरी, अजय चौरसिया, निमाई विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा आदि ने बताया कि यह पूजा दशकों से किया जाता आ रहा है। इस पूजा में नौ दिवसीय माँ भगवती के दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है तदूपरांत दशमी को बाजार वासियों के सामुहिक सहयोग से भंडारा किया जाता है। भंडारा का शुरुआत वाल कन्याओं, गुरु-पुरोहित-ब्रह्मणों के भोजनोपरांत दक्षिणा से विदाई के बाद आमजनों के लिए शुरू होता है जो देर रात्रि तक चलता है। प्रति वर्ष भंडारा के व्यजनों में परिवर्तन होते रहता है। श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत पुरा होने पर भंडारा का आयोजन सालों भर किया जाता है। माँ कि महिमा अपरंपार है। #गया_की_खबरें
B.K Pathak Press Reporter
5.3K views
1 months ago
डॉ.के क्लिनिक पर हंगामा। डॉ.गिरफ्तार। गुरारू - गुरूवार की संध्या बाज़ार के बगडीहा मोड़ स्थित डॉ कोमल कुमार के अवैध नर्सिंग होम पर मृतिका के परिजनों ने डॉ पर मरीज को लापरवाही से मार देने का आरोप लगते हुए काफी हंगामा किया एवं नर्सिंग होम में तोड़ फोड़ किया। सूचना मिलते ही मौके वारदात पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दलबल पहुँच कर डा कोमल कुमार को गिरफ्तार कर जान बचाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलोगों को बार बार कहने पर कि आपसे नहीं गर्भवती महिला सम्हलेगी तो दुसरे अस्पताल में जाने दिजिए,नहीं जाने दिया गया। अंततः मरीज की मौत हो गई।मृतिका कोंच थाना क्षेत्र के पलाकी सखी गाँव की बताई जा रही है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम संचालित है। जहाँ बीएएमंएस, बी एच एम एस डिग्री धारी डाक्टर बडे़ बडे़ ऑपरेशन कर दे रहे हैं और हरेक तीन महिनों के अंतराल में बबाल होते रहता है। #गया_की_खबरें .