बागपत

Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
514 views
3 days ago
*जनपद बागपत।।* *भाकियू (तोमर) की बैठक में सुनील शर्मा बने बागपत के जिलाध्यक्ष।।* बागपत। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के संगठन कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सभा में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन के कार्यालय पर किसानों कि समस्याओं को सुनो और मंथन किया गया और उसके बाद सुनील शर्मा को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का बागपत जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभा में संगठन का विस्तार करते हुए तीन दर्जन लोगों को भाकियू (तोमर) की प्राथमिक सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी,, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रहीशा अखिल राणा, गुल्लू पहलवान,साजिद हनी गुप्ता विशाल चौधरी अमित जैन राममेहर सिह प्रमोद प्रधान अजय चौहान सतेन्द्र शर्मा मोमीनी नफीसा नेहा सुन्दर आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #बागपत #लोकवाणी न्यूज बड़ौत बागपत Up #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
447 views
6 days ago
*बागपत में द्वितीय चौधरी चरण सिंह शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ।।* *बागपत:जनपद के गांव कन्डेरा में आयोजित द्वितीय 'चौधरी चरण सिंह शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता' का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।* *समारोह के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने पर जोर दिया।* *इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, दीपक तोमर, हीरा बालियान, सद्दाम, नरेश तोमर, देशराज तोमर, उपेंद्र तोमर, अभिषेक तोमर, पंकज तोमर, मंजीत अहलावत, सुदेशपाल भूरा, बिजेंद्र सिंह तोमर, सुशील तोमर और अमर पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।* #बागपत #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुख्य समाचार #मुख्य समाचार 📰 #आज के ताजा समाचार, आज के मुख्य समाचार, नवभारत टाइम्स
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
2.3K views
2 months ago
जनपद बागपत के बड़ौत में जिला कार्यालय पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष और साथ में पहुंचे पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने फूल मालाओं से किया स्वागत और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने प्रैस कांन्फ्रेंस में रखी अपनी बातें #बागपत #बागपत, दारोगा, दाढ़ी, यूपी पुलिस #tomar sab #भारतीय किसान यूनियन तोमर #तोमर
Rajeev Tomarराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
544 views
2 months ago
*बागपत (उत्तर प्रदेश)* *3 वर्षीय मासूम से दरिंदगी मामला: भाकियू (तोमर) ने खोला बागपत पुलिस के खिलाफ मोर्चा, 29 जून को लखनऊ कूच का ऐलान।।* *"घटना के वक्त एम्बुलेंस तक नहीं दे पाई बागपत पुलिस, अब पीड़ित परिवार पर बना रही अपने पक्ष में वीडियो का दबाव" — चौधरी संजीव तोमर।।* *मांगें पूरी न होने पर 30 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे प्रदेशभर के हजारों किसान।।* बागपत थाना सिंघावली अहीर के ग्राम चिरचिटा में 15 जून को एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में न्याय न मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। संगठन के बागपत स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित एक आपातकालीन प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बागपत पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर और संवेदनहीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि यदि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय नहीं मिला, तो संगठन 29 जून को लखनऊ कूच करेगा। प्रेसवार्ता में चौधरी संजीव तोमर ने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में कहा कि, "जब यह घोर अपराध हुआ, तो बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक थी और परिजन बदहवास थे। ऐसे समय में मौके पर एम्बुलेंस या आपातकालीन मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने में बागपत पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। परिजनों ने खुद जैसे-तैसे बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।उन्होंने आगे बताया कि इस मामले को लेकर संगठन ने 22 जून को बागपत पुलिस कप्तान (SP) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था। आरोप है कि कप्तान साहब ने पीड़ित परिवार और किसान प्रतिनिधियों को कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस के इस अड़ियल और संवेदनहीन रवैये से आहत होकर पीड़ित परिवार मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई अपनी पीठ थपथपाने के लिए पीड़ित परिवार पर बना रहे दबाव" भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बागपत पुलिस पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पीड़ित परिवार पर लगातार अनुचित मानसिक दबाव बना रहा है। पुलिस चाहती है कि पीड़ित परिजन उनके पक्ष में बयान देते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड करें, जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर पुलिस खुद को क्लीन चिट दे सके। संजीव तोमर ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि पीड़ित परिवार का ऐसा आर्थिक और मानसिक शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौधरी संजीव तोमर ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। संगठन ने आंदोलन का खाका तैयार कर लिया है: 29 जून बागपत पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट प्रदेशभर के हजारों किसान लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 30 जून किसान सीधे माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय (लोक भवन) पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बच्ची को पूर्ण इंसाफ नहीं मिलता, तब तक किसानों की घर वापसी नहीं होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट इस जघन्य अपराध का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर अपराधी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए पुलिसिया दबाव और सुरक्षा खतरों को देखते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 24 घंटे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।पीड़ित बच्ची को मुफ्त सरकारी मेडिकल सुविधाएं दी जाएं और उसकी आगे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी तक का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करे। इस महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र तोमर, अमित जैन, संगठन मंत्री सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चौहान इसरार, अजय, गिरिजेश, अभिषेक, विशु, मंजूर अहमद, नरेश उपाध्याय, अहमद, मुकेश गुर्जर, अजय त्यागी, हीरा बालियान, आकिल राणा, शहजाद मलिक, दीपक तोमर, गुल्लू पहलवान, मुजीबुर रहमान, हाजी खिल्ली, अकबर, जमीर, तारीफ, इमरान, अमित कुमार और वसीम मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #बागपत #बागपत, दारोगा, दाढ़ी, यूपी पुलिस #न्यूज़ अपडेट #News update