Jan-Kranti hindi news bulletin
568 views • 22 hours ago •
कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों ने निकाला फ्लैग मार्च, दिखा उत्साह
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
मिर्जापुर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता को लेकर आयोजित हुआ फ्लैग मार्च, वार्डन ने कहा—बच्चों में बढ़ता है उत्साह
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 अगस्त 2026)। विद्यापतिनगर प्रखंड के मिर्जापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति और जागरूकता का भाव देखने को मिला।
विद्यालय की वार्डन खुशबू कुमारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और उनमें उत्साह का संचार होता है। वहीं, विद्यालय के रात्रि प्रहरी श्याम कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसी तरह फ्लैग मार्च का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकासित व प्रसारित।
#samastipur #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट
15 likes
12 shares