Jan-Kranti hindi news bulletin
490 views • 15 hours ago
राजस्व कर्मचारी व नाजिर को दी गई भावभीनी विदाई
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
विद्यापतिनगर अंचल सभागार में आयोजित हुआ विदाई समारोह, अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
विद्यापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 09 अगस्त, 2026)। विधापतिनगर प्रखंड स्थित अंचल सभागार में राजस्व कर्मचारी एवं नाजिर के विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अंचलाधिकारी कुमार हर्ष एवं राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने दोनों कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि दोनों कर्मचारी अपने कार्यकाल के दौरान अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते रहे। उन्होंने कहा कि उनके कार्य एवं व्यवहार सराहनीय रहे हैं। अंचलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जहां भी रहें, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहें।
वहीं, राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि दोनों कर्मियों का सहकर्मियों के साथ व्यवहार हमेशा बेहतर एवं सहयोगात्मक रहा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह व्यवहार कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की मंगलकामना की।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #samastipur
15 likes
13 shares