Jan-Kranti hindi news bulletin
510 views • 4 days ago •
मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ दिखा आक्रोश
जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट
मनरेगा और पीएचईडी विभाग की शिकायतों की भरमार, बीडीओ ने 30 दिनों के भीतर सभी आवेदनों के निष्पादन का दिया निर्देश
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 5 अगस्त, 2026)। मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में सोमवार को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड स्तर के अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हालांकि, शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में कई विभागों के प्रति नाराजगी देखने को मिली। पंचायत के वार्ड सदस्यों ने भी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
सबसे अधिक शिकायतें मनरेगा और पीएचईडी विभाग से संबंधित सामने आईं। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर नल लगाए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कहीं पानी उपलब्ध है तो नलों में टोटी नहीं लगी है, जबकि कुछ वार्डों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी है।
शिविर के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन भी अधिकारियों को सौंपे। प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #samastipur ##Samastipur news #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
12 likes
13 shares