Jan-Kranti hindi news bulletin
529 views 1 days ago AI indicator
भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ जनक्रांति कार्यालय से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, मंदिर परिसर में वीडियो व रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध विधापतिनगर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 9 अगस्त, 2026)। विद्यापतिधाम भक्त और भगवान की नगरी के नाम से प्रसिद्ध विद्यापतिधाम में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह करीब 3 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु विद्यापति मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सोमवार को विद्यापतिधाम में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखें और पूजा-अर्चना के दौरान प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। मंदिर परिसर में वीडियो बनाने, रील शूट करने अथवा किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग करने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखते हुए दर्शन-पूजन करें और अनावश्यक भीड़ अथवा अव्यवस्था उत्पन्न न करें। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #samastipur #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ ##Samastipur news
7 likes
17 shares

More like this