sn vyas
604 views 1 days ago
🙏🙏🛐ॐ श्री परमात्मने नमः🛐🙏🙏 🙏कर्म का सिद्धांत पुस्तक से 🙏 #भाग_३४/३ 💜💫💦🩸🍃🎈🌾🌻🌼🌞🔥 भक्त और ज्ञानी *भक्त बिल्ली के बच्चे जैसा होता है ,,, और ज्ञानी बंदर के बच्चे जैसा होता है। बिल्ली का बच्चा जन्म के बाद सात दिन तक अंधा रहता है। उसे बिल्ली मुंह में दबाकर सात घर घूमाती है । बिल्ली का बच्चा मां की अनन्य शरणागति में होता है । बिल्ली अपने बच्चे को चूल्हे में रख दें या पानी से भरे पात्र में रख दे ,, उसे जहां रखना चाहे वहां रख सकती है ,,,, उसका बच्चा उससे कुछ नहीं कहता है , हालांकि बिल्ली को अपने बच्चे की बहुत चिंता होती है और वह उसे संभाल कर ही अपने साथ घूमाती है।* *जबकि बंदरिया के बच्चे को बंदरिया की चिंता करनी पड़ती है। बंदरिया की छलांग मारने की इच्छा होते ही उसका बच्चा उसकी छाती से चिपक जाता है । बंदरिया एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाती है । उस समय बच्चा अपनी मां से जोर से चिपका रहता है और उसे पकड़े रहता है , अन्यथा वह गिर कर मर सकता है । बंदरिया अपने बच्चे को नहीं पकड़ती , बच्चे को ही अपनी मां से चिपकना पड़ता है।* *बिल्ली का अपना बच्चा कितना प्यारा होता है , बंदरिया को भी अपना बच्चा उतना ही प्यारा होता है । उसके वात्सल्य में कोई अंतर नहीं है, लेकिन फिर भी अपने अपने बच्चे के प्रति दोनों माताओं के बर्ताव में फर्क होता है।* *एक पिता अपने छोटे से बालक को गोद में लेकर घूमता है , किंतु बालक के बड़े होने के बाद उसे अपनी उंगली थमाकर घूमाता है । जब बेटा जवान हो जाता है और पिता वृद्ध हो जाता है , जवान बेटा पिता को अपना हाथ पकड़ा कर उनका मार्गदर्शन करता है।* *गोस्वामी तुलसीदास जी भगवान के शब्दों में कहते हैं कि--* *मोरे प्रौढ तनय सम ज्ञानी ।* *मेरा बड़ा बेटा ज्ञानी है और छोटा बेटा मेरा भक्त है । ज्ञानी भगवान का ध्यान करता है,,, और भगवान,,, भक्त का ध्यान रखते हैं । हालांकि दोनों पर ही भगवान की कृपा समान ही होती है।* क्रमश: अब कल नया पढेगे ✍🏽 #कर्म #कर्म ही पूजा है #श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ॐ #🙏श्रीमद्भागवत गीता📙 #🙏💐श्रीमद्भागवत गीता💐🙏 bhagwat geeta
13 likes
19 shares

More like this