#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट
#औचक_निरीक्षण : भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा जिले के चिकसाना पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा चिकसाना पुलिस थाने का औचक निरीक्षण करने सहित सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल, ट्रेनी आईपीएस नागा भारत एवं सम्पूर्ण स्टाफ से लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर थाने के रख रखाव सम्बंधी निर्देश दिए गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर ठगों, गौ-तस्करों एवं अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध एवं लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही एवं इंसदादी व एमवी एक्ट की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति जानने एवं विगत समय की कार्यवाहियों का जायजा लेने सहित ऑपरेशन शिकंजा, ऑपरेशन एंटीवायरस, ऑपरेशन अरावली एवं ऑपरेशन नंदी के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा भी की गई।