मेरा प्रयास सच दिखाने का

मेरा प्रयास सच दिखाने का
577 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #पत्रकार_से_मारपीट_पर_सीएमएचओ_की_शर्मनाक_चुप्पी : भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे में कांवड़ यात्रा से लौटकर अपने पैर का इलाज कराने के लिए सरकारी उप जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद अव्यबस्था को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद करने वाले मीडियाकर्मी संजय चौहान के साथ अस्पताल में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा मारपीट कर मोबाइल फोन को तोड़ देने साथ ही पुलिस बुलाकर मीडियाकर्मी से मारपीट किए जाने की घटना से मीडिया कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त मामले को लेकर अस्पताल के बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन सिंह, रूपवास थाने पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सहित अस्पताल के अन्य कई कार्मिकों को आरोपित करते रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के नाम से रूपवास उपखण्डाधिकारी विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी भरतपुर शहर के जनाना एवं आरबीएम अस्पताल सहित जिले के अन्य अस्पतालों एवं ताजा मामले में रूपवास के अस्पताल में हठधर्मी चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई दबंगई एवं अभद्रता के शर्मनाक मामलो में भरतपुर जिला सीएमएचओ डॉक्टर गौरव कपूर की हठधर्मिता भरी चुप्पी बेहद ही निंदनीय एवं शर्मनाक है। रूपवास रुदावल पत्रकार संघ द्वारा उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि गहनौलीमोड निवासी संजय चौहान पुत्र भूरी सिंह पत्रकार अपने पैर का एक्स-रे करवाने के लिए कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की कतार में खड़ा हुआ था। ज्यादा भीड़ होने पर संजय ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरु कर दिया और इसी दौरान एक अजीत नाम के युवक ने डीटीसी से आकर उसका मोबाइल छीन लिया एवं पत्रकार को खींचकर बीसीएमएचओ डॉक्टर लखन चौधरी के पास ले जाया गया जहां चौधरी द्वारा मनगढंत झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज की गई साथ ही चौधरी द्वारा पत्रकार को क्वाटर में खींचकर ले जाया गया एवं उसके पीछे पीछे 6 अन्य कर्मचारी भी वहां पर पहुंच गए। ज्ञापन के अनुसार चौधरी द्वारा पत्रकार को सरकारी क्वार्टर में ले जाकर उसे बैड पर पटकर मारपीट शुरू करदी गई जिसमें 6 अन्य कर्मचारियों द्वारा भी पूरा सहयोग किया गया। पत्रकार के साथ मारपीट करने के बाद उसके द्वारा पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे ASI लिया। जिस पर क्वाटर पर पहुंचे एएसआई रघुनाथ द्वारा भी पत्रकार के साथ मारपीट करने सहित उसे थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठा लिया गया लेकिन इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पटकर को बड़ी मुश्किल से ASI रघुनाथन के चंगुल से छुड़ाया गया। पीड़ित पत्रकार द्वारा मामले की सत्यता उजागर करने के लिए उप जिला अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही किए जाने की मांग रखी गई है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
579 views
1 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #250_मोबाइल_बरामद : डीग पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने सहित फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया है। CEIR पोर्टल की मदद से चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना आसान और तेज हो गया है। पुलिस के अनुसार डीग जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस तुरंत CEIR पोर्टल पर संबंधित मोबाइल की जानकारी अपलोड करती है तथा जैसे ही मोबाइल किसी नेटवर्क पर सक्रिय होता है, उसकी लोकेशन और अन्य तकनीकी विवरण के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया जाता है तथा इसी प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर भी शिकायत अवश्य करें। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने डीग पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। पुलिस की यह पहल नागरिकों का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल भारत की दिशा में एक मजबूत कदम भी मानी जा रही है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
581 views
3 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #भगवान_भरोसे_बस_स्टैंड : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर का केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड उपेक्षा और बदहाली की मार्मिक तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। पूर्वी राजस्थान का यह प्रमुख परिवहन केंद्र है तथा यहां से रोजाना 150 रोडवेज बसों का संचालन और लगभग 15 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है लेकिन बस स्टैंड आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वर्षों पुराना जर्जर भवन बंद कर दिया गया था लेकिन उसके जीर्णोद्धार का काम शुरू ही नहीं किया गया है। पूरे बस स्टैंड का संचालन महीनों से एक अस्थायी टीन शेड के भरोसे चल रहा है। यात्रियों को गर्मी में भट्ठी, बारिश में टपकती छत और सर्दी में खुली सर्दी का सामना करना पड़ता है जबकि शौचालय, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था का गंभीर अभाव है। आधुनिक मॉडल बस स्टैंड का सपना फाइलों में दब गया है, और यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार भरतपुर में राजस्थान परिवहन निगम के दो डिपो (लोहागढ़ आगार और भरतपुर आगार) है तथा इन दोनों डिपो की बसें आगरा, मथुरा, दिल्ली, जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर सहित कई बड़े शहरों और जिलों को जोड़ती हैं तथा त्योहारों, परीक्षाओं, शादियों और पर्यटन सीजन में यात्रियों की संख्या और भी बढ़ जाती है। फिलहाल पीक पर्यटन सीजन है पर इसके बावजूद यात्रियों को न तो पर्याप्त प्रतीक्षालय मिल पा रहा है, न ही बुनियादी सुविधाएं मिल रही है। टिकट खिड़की से लेकर बैठने की व्यवस्था तक सब कुछ टीन शेड के नीचे सिमट कर रह गया है। मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने कहा कि बस स्टैंड के नए भवन को लेकर फिलहाल मुख्यालय से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर लंबित है तथा जब तक वहां से स्वीकृति और बजट नहीं मिलता, तब तक निर्माण कार्य शुरू करना संभव नहीं है। गौरतलब है कि शहर के हीरादास क्षेत्र में स्थित केंद्रीय बस स्टैंड का पुराना भवन वर्षों पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। समय-समय पर भवन की छत और दीवारों से प्लास्टर टूटकर गिरता रहता था। सुरक्षा कारणों से भवन का उपयोग धीरे-धीरे सीमित किया गया और आखिरकार अगस्त 2025 से बस स्टैंड का संचालन अस्थायी रूप से टीन शेड में शुरू कर दिया गया था तथा उस समय यह व्यवस्था कुछ दिनों या महीनों के लिए बताई गई थी लेकिन अब कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो नए भवन का निर्माण शुरू हुआ और न ही कोई ठोस टाइमलाइन सामने आई है। कांग्रेस सरकार के समय 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे लेकिन वे नाकाफी थे। गर्मी के मौसम में टीन शेड तपकर भट्टी बन जाता है तथा बरसात में कई जगह से छत टपकने लगती है, फर्श पर पानी भर जाता है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
531 views
3 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #बैखौफ_वाहन_धुलाई_संचालक, तमाशाई बना हठधर्मी प्रशासन, रुपबास कस्बे में भरतपुर रोड़ के सहारे अवैध वाहन धुलाई सेंटर वर्षों से संचालित हैं , वहीं बैखौफी से वाहन धुलाई सेंटर चलाने वाले लोग टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहनों को सड़क पर खड़ा करके धुलाई करते हैं जिसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों के ऊपर गंदा पानी और बाइक फिसलने की घटना तो आए दिन होती ही रहती हैं और एक्सीडेंट की घटना होने की आशंका बनी रहती है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीते दिन रुपबास कस्बे में सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के लिए आई संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया को लोगों ने उक्त समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया और मौके पर मौजूद उपखण्ड अधिकारी को कार्यवाही के लिए कहा लेकिन उपखंड अधिकारी व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के कान पर कार्यवाही को लेकर आजतक जूं नहीं रेंगी। जिम्मेदारों की अनदेखी व अनसुनी के चलते किसी दिन उस सड़क मार्ग पर कोई बड़ी घटना होगी तब उसका जिम्मेदार उपखण्ड अधिकारी और नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी होगा। आमजन से अपील है कि इस सड़क मार्ग पर होने वाली हर घटना की तत्काल सूचना जानकारी दिए गए मोबाइल नंबर 7792949377 पर दें जिससे कि हठधर्मी प्रशासन के विरुद्ध कार्यवाही हो सके ।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
619 views
3 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #बयाना_विधायक_ने_की_CBI_जांच_की_मांग : राजस्थान में व‍िधायक न‍िध‍ि से फंड मंजूर कराने के ल‍िए र‍िश्‍वत मांगने के स्‍टिंग में फंसी भरतपुर जिले के बयाना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय व‍िधायक ऋतु बनावत ने सीबीआई जांच की मांग की है। गौरतलब है कि एक मीड‍िया संस्‍थान ने कांग्रेस विधायक अनीता जाटव (हिंडोन), भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा (खींवसर) और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत (बयाना) का स्‍ट‍िंग ऑपरेशन क‍िया था, जो विधायक निधि से फंड मंजूर कराने के लिए रिश्वत मांगने से जुड़ा था। प्राप्त जानकारी अनुसार व‍िधायक ने सीएम भजनलाल शर्मा को भेजे गए पत्र में लिखा गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लक्ष्य की ओर कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा राजस्थान में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य हो रहा है, जनता का विश्वास जनप्रतिनिधि की साख का पर्याय है। बनावत ने लिखा कि इस समय एक समाचार पत्र में छापे गए समाचार ने सभी जनप्रतिनिधियों को संदेह के घेरे में खड़ा किया है, इससे आम जनता का लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभ जन प्रतिनिधियों के प्रति विश्वास डगमगाने लगा है। किसी भी पद (विधायक) की एक गरिमा होती है, जिसे तथाकथित अखबार के माध्यम से धूमिल किए जाने का कृत्य किया गया है, जो गम्भीरता का विषय है। विधायक ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को यह पत्र ईमेल के जरिए भेजा है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक ने ल‍िखा की "इस प्रकरण में मुझ पर भी आरोप लगाया गया है, मेरा आपसे निवेदन है कि इस मामले में उस व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने यह वीडियो बनाया। बनावत ने कहा कि उस व्यक्ति द्वारा कई विधायकों के पत्र दिखाए गए और बातचीत में कई विधायकों के पत्र होना स्वीकार भी किया गया। बनावत ने कहा कि इस मामले में उस पार ब्लैकमेलिंग का कोई बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, इससे लोकतंत्र पर खतरा है"। बनावत ने सीएम भजनलाल से आग्रह करते हुए कहा कि माननीय ही कर रहे हैं विधायक निधि में भ्रष्टाचार के तथाकथित मामले की सीबीआई जांच हो, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और आम जनता के मन में किसी भी तरह की शंका न रहे।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
900 views
4 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #विधायक_निधि_मामले_की_जांच_शुरू.. भरतपुर। विधायक निधि में कथित भ्रष्टाचार के मामले पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सतर्कता आयुक्त भास्कर सावंत की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान खींवसर, हिण्डौन और बयाना विधानसभा क्षेत्रों के विधायक निधि खाते फ्रीज कर दिए गए हैं तथा सभी स्वीकृत कार्यों का भुगतान स्थगित किया गया है। यह मामला विधानसभा की सदाचार समिति को भी भेजा गया है, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लिया है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
564 views
4 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट पुलिस ने सिखाया सवक, भरतपुर शहर में सारस चौराहा पर मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट मालिक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल करने के आरोपियों में से पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश अब अपने पैरों पर भी खड़े होने की हालत में नही है। मथुरा गेट थाना पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाते समय तीनो बदमाशों को गाड़ी में बैठने के लिए पुलिसकर्मियों के सहारे की जरूरत पड़ गई। पुलिस के अनुसार मथुरा गेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश के दौरान पुलिस से बचने की कोशिश में आरोपियों की गाड़ी अचानक पलट गई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्हें तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची। पुलिस के अनुसार मारपीट की वारदात सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश तेज की थी। देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस को सफलता मिली हालांकि इस प्रकरण का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को जल्द पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
550 views
4 months ago
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #मुख्यमंत्री_के_गृह_जिले भरतपुर में सारस चौराहे के निकट गुंडागर्दी का ख़ौफ़नाक नजारा, कुछ दबंगों नशेबाजों ने होटल मालिक को होटल से बाहर खींचकर सड़क पर गंभीर रूप से पीटा,मरा समझकर मौके से भाग गए, राजस्थान के भरतपुर में सोमवार रात कुछ दबंग नशेबाजों ने एक रेस्टोरेंट मालिक को होटल से बाहर खींचकर सड़क पर पीटपीट कर अधमरा कर दिया । वारदात शहर के सारस चोराहे पर मामा फ्रैंकी होटल के मालिक शैलेश नारंग के साथ हुई । इस गम्भीर वारदात के बाद नारंग को आरबीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। हमलावरो में से दो जनों के होटल में दारु की बोतल लेकर आने व टेविल पर बैठकर दारू पीने से मना करने के बाद भी दोनो ने दारू का एक एक पैग पीया और चले गए लेकिन आधा घण्टे बाद बापिस लौटे हमलावरों ने होटल में घुसकर और होटल के बाहर गंभीर मारपीट की वारदाक को अंजाम दिया। इन नशेबाज बदमाशों को सजा दिलाने के लिए, खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।