गोण्डा_की_खबरें

केदार नाथ वर्मा
1K views
12 hours ago
#गोण्डा_की_खबरें स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन गोंडा पर सघन चेकिंग गोण्डा, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन गोंडा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्वान शाखा की टीम के साथ स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की जांच की गई। साथ ही यात्रियों को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। गोण्डा रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट नजर आईं। सहायक सुरक्षा आयुक्त गोण्डा एवं एरिया मैनेजर गोंडा की मौजूदगी में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, पुलिस बल और स्वान शाखा की टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। यात्री हाल, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल परिसर सहित स्टेशन के विभिन्न स्थानों की गहन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। इसके साथ ही यात्रियों को चेन पुलिंग न करने, मानव तस्करी एवं जहरखुरानी से सतर्क रहने, सामान की चोरी से बचाव, ट्रेनों पर पत्थर न मारने और चलती ट्रेन में सेल्फी न लेने के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी गई। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
केदार नाथ वर्मा
481 views
14 hours ago
#गोण्डा_की_खबरें महिला यात्री की जान बचाने वाले आरक्षी का सम्मान गोण्डा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आई महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के आरक्षी योगेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सम्मानित किया है। आरक्षी के साहस और तत्परता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। दरअसल, 7 अगस्त को ट्रेन नंबर 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस गोण्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन में मोतिहारी से आनंद विहार जा रही एक महिला यात्री सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। महिला ने जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी आरक्षी योगेन्द्र सिंह ने बिना देर किए अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरक्षी के इस मानवीय और साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। आरक्षी योगेन्द्र सिंह के सराहनीय कार्य को देखते हुए 14 अगस्त 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। आरक्षी योगेन्द्र सिंह की तत्परता ने एक महिला यात्री को निश्चित खतरे से बचा लिया। उनका यह साहसिक कार्य पुलिसकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल भी है।
केदार नाथ वर्मा
1.2K views
2 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे स्टेशन पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार गोण्डा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में 11 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पूर्वी छोर से पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार सैनी, निवासी ग्राम चैनपुर बड़रिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और गोण्डा रेलवे स्टेशन पर घूमने आया था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
केदार नाथ वर्मा
559 views
3 days ago
#गोण्डा_की_खबरें विभिन्न समस्याओं को लेकर डीपीआरओ से मिला सफाई कर्मचारी संघ जनपद में कार्यरत सफाई कर्मचारी की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ गोण्डा के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र व महामंत्री विनय शुक्ला व संरक्षक सन्तराम वर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी से द्विवपक्षीय वार्ता की गई।जिलापंचायत राज अधिकारी ने संगठन की मांगों पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों का द्वितीय एसीपी लगाया जाये और एसीपी के एरियर छूटे हुए कर्मचारियों को दिलाए जाने, जनपद में मृतक कर्मचारियों के पावनाओं का भुगतान किया जाए, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिन भर कार्यालय पर बैठे रहते है। जिससे कर्मचारियों को अधिकरियों से अपनी बात कहने में समस्या होती है। उन्हें दिन भर कार्यालय में न बैठने दिया जाय, सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई किट दिलाया जाय सहित कई मुद्दों पर वार्ता की गयी। इस मौके पर संघ कोषाध्यक्ष फौजदार गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नयन वर्मा, मीडिया प्रभारी चन्दन तिवारी, नंदकुमार जायसवाल, धर्मेंद्र प्रताप, आशाराम यादव,राजेश पाठक,अखिलेश मिश्रा, राकेश वर्मा, रमेश शुक्ल, संतोष आर्य,राम विलास गुप्ता, रामचंद्र दुबे,अशोक तिवारी, झब्बूलाल गौतम,शिवकुमार शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
केदार नाथ वर्मा
410 views
3 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे सिग्नल केबल चोरी करते एक गिरफ्तार, साथी फरार गोण्डा में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 23 हजार रुपये कीमत की 103 मीटर सिग्नल केबल और चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गोण्डा में रेलवे संपत्ति चोरी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा की टीम ने अपराध आसूचना शाखा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिया संख्या 353 के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के मुताबिक आरोपी रेलवे के स्टोर से 12 कोर की दो बंडल सिग्नल केबल चोरी कर ऑटो में ले जा रहा था। बरामद केबल की कुल लंबाई 103 मीटर और कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद चांद बाबू के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी उमेर उर्फ सूरज मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने चोरी की रेल संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। मामले में आरपीएफ पोस्ट गोण्डा पर धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
केदार नाथ वर्मा
495 views
6 days ago
#गोण्डा_की_खबरें मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134A में एक्सीडेंट होने पर 108 एम्बुलेंस को कॉल करने वाले व्यक्ति को राहवीर कहा गया है और उसके संरक्षण के लिए ये धारा बनाई गई है!सूचना देने वाले को न तो पुलिस परेशान कर सकती है और न ही डॉक्टर या एम्बुलेंस वाले!
केदार नाथ वर्मा
429 views
6 days ago
#गोण्डा_की_खबरें पुलिस अधीक्षक गोण्डा की पहलः ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु 301 पुलिस चौकीदारों को वितरित की गई साइकिलें गोण्डा, आज दिनांक 08 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा ’’रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त 301 पुलिस चौकीदारों को साइकिल वितरित की गयी। पुलिस चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस विभाग के स्थानीय सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने पुलिस चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकीदारों को प्रदान की गई साइकिलों का उद्देश्य उनके ’’कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना’’ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। साइकिल मिलने से चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेंगे। एसपी द्वारा बताया गया कि जनसहयोग प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने में पुलिस चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस विभाग द्वारा चौकीदारों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दवाच्यॉ, प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस चौकीदार उपस्थित रहे।
केदार नाथ वर्मा
532 views
7 days ago
#गोण्डा_की_खबरें ट्रेन के जनरल कोच से 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में 139 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 22 हजार 240 रुपये बताई जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए बरामद शराब को आरपीएफ पोस्ट गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में गठित नारकोटिक्स टास्क टीम ने शुक्रवार को ट्रेन संख्या 15204 के जनरल कोच संख्या 257030/GS की सघन जांच की। इस दौरान एक लावारिस बैग से AFTER DARK ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली 139 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद शराब को आरपीएफ ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा को सौंप दिया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए आगे भी विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
केदार नाथ वर्मा
473 views
7 days ago
#गोण्डा_की_खबरें अंतरराज्यीय जहरखुरानी गैंग का पर्दाफाश गोंडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और 66 नशीली एटीवान टैबलेट बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कई राज्यों में ट्रेन यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की वारदातें कबूल की हैं। गोंडा स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और अनुभाग कार्यालय गोरखपुर की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 से तीन अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रेन में यात्रियों से दोस्ती कर चाय, बिस्किट या पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर देते थे और फिर उनके जेवर, मोबाइल, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके जेवर और सात हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 एटीवान नशीली गोलियां, चोरी के मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में गोंडा, मिर्जापुर और झांसी जीआरपी थानों में दर्ज मुकदमों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
केदार नाथ वर्मा
441 views
8 days ago
#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नंदनीनगर में स्कूली बच्चों से भरी एक बस बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 33 छात्र सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नंदनीनगर में गुरुवार को बारिश के दौरान एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 33 छात्र सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में 3 से 4 छात्रों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल छात्रों को छुट्टी दे दी गई। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। में पलटी स्कूली बस, बड़ा हादसा टला गोण्डा में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नंदनीनगर में स्कूली बच्चों से भरी एक बस बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 33 छात्र सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नंदनीनगर में गुरुवार को बारिश के दौरान एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 33 छात्र सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में 3 से 4 छात्रों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल छात्रों को छुट्टी दे दी गई। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।