#गोण्डा_की_खबरें महिला यात्री की जान बचाने वाले आरक्षी का सम्मान गोण्डा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आई महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के आरक्षी योगेन्द्र सिंह को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सम्मानित किया है। आरक्षी के साहस और तत्परता के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। दरअसल, 7 अगस्त को ट्रेन नंबर 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस गोण्डा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन में मोतिहारी से आनंद विहार जा रही एक महिला यात्री सामान लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थी। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। महिला ने जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी आरक्षी योगेन्द्र सिंह ने बिना देर किए अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी आरक्षी के इस मानवीय और साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। आरक्षी योगेन्द्र सिंह के सराहनीय कार्य को देखते हुए 14 अगस्त 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी. ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। आरक्षी योगेन्द्र सिंह की तत्परता ने एक महिला यात्री को निश्चित खतरे से बचा लिया। उनका यह साहसिक कार्य पुलिसकर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता की मिसाल भी है।
17 likes
12 shares

More like this