#गोण्डा_की_खबरें रेलवे सिग्नल केबल चोरी करते एक गिरफ्तार, साथी फरार गोण्डा में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 23 हजार रुपये कीमत की 103 मीटर सिग्नल केबल और चोरी में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गोण्डा में रेलवे संपत्ति चोरी के खिलाफ आरपीएफ की कार्रवाई सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा की टीम ने अपराध आसूचना शाखा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिया संख्या 353 के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरपीएफ के मुताबिक आरोपी रेलवे के स्टोर से 12 कोर की दो बंडल सिग्नल केबल चोरी कर ऑटो में ले जा रहा था। बरामद केबल की कुल लंबाई 103 मीटर और कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद चांद बाबू के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी उमेर उर्फ सूरज मौके से फरार हो गया। आरपीएफ ने चोरी की रेल संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। मामले में आरपीएफ पोस्ट गोण्डा पर धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
16 likes
7 shares

More like this