केदार नाथ वर्मा
• 2 days ago
#गोण्डा_की_खबरें रेलवे स्टेशन पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
गोण्डा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में 11 अगस्त की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पूर्वी छोर से पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार सैनी, निवासी ग्राम चैनपुर बड़रिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाकू अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और गोण्डा रेलवे स्टेशन पर घूमने आया था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।